09/11/2025
कवर ब्लौक (गिट्टी) 7045326002 नेगी जी
कवर ब्लौक घर निर्माण में सरिया और सींमेंट पर लगाये जाते हैं जिससे सरिया, बीम कौलम व लैंन्टर के अंदर सही ढंग से कवर रह सके। ऐसा नहीं करने से सरिया या तो पर्याप्त रूप से कॉक्रीट/सीमेंट के अंदर नहीं ढके होते हैं या बाहर दिखाई देते हैं। ऐसे में सरिया हवा में मौजूद नमी, बारिस, प्रदूषण से खराब होते जाते हैं जिसे 'काँक्रीट कैंसर' कहा जाता है। यह जंग लगा हुवा हिस्सा धीरे धीरे पूरे सरियाओं में फैलकर भवन की उम्र को कम कर कमजोर बना देता है। कुछ ठेकेदार/मिस्त्री पत्थर ईट आदि के टुकड़े लगाने की सलाह देते हैं जो कि गलत है, बीम कौलम व स्लैब डालते समय ये अपनी जगह छोड़ देते है, इसके अलावा पत्थर ईट के टुकड़े बीम कौलम स्लैब की तरह ठोस व मजबूत नहीं होते है और काँक्रीट के अंदर जगह जगह कमजोर प्वाइंट्स बना देते हैं जहां से नमी सरिया तक पहुँचने का खतरा बना रहता है।
अकसर देखा जाता है कुछ ठेकेदार/मिस्त्री कवर ब्लौक के बिना RCC का काम कर देते हैं क्योंकि उनका समय बचता है। भवन निर्माण के पूरे खर्चे की तुलना में कवर ब्लौक का खर्चा नहीं के बराबर होता है पर यह मकान को मजबूती व लम्बी उम्र देता है। इसलिए सस्ते व कम क्वालिटी के कवर ब्लौक कभी भी न लगाऐं।
अर्थ इंडिया द्वारा बनाये गये 'पधान' ब्राँड के कवर ब्लौक फैक्ट्री में आधुनिक तकनीक की मशीनों में इंजिनियरों द्वारा निर्मित किये जाते हैं, इनकी मजबूती को लैब में टैस्ट किया जाता है और ये प्रत्येक जिले/ब्लौक में हमारे डीलरों, सीमैंट सरिया सप्लायर, हार्डवेयर की दुकानों में उपलब्ध हैं। आप हमसे सीधे संपर्क कर के भी प्रप्त कर सकते हैं।
धन्यवाद
भूपेश खाती (Civil Engineer)
7045326002, 7045326003