02/03/2023
सेवा में
डी सी साहब
पानीपत |
विषय :- सेक्टर 36-37 पानीपत में M3M , Vittrna & Ambiance Ltd की धोखा व फ्राड और समान चोरी करने और हमारी पेमेंट ना देने बारे |
श्रीमान जी,
निवेदन है कि मेहर सिंह पुत्र श्री हरिचंद , आदि ने एमबीएसं कंपनी में 2014 से लेकर नवंबर ,2022 तक काम किया है और हमारी पेमेंट बकाया है और हमारा करोड़ों का सामान साइड पर पड़ा है I हमने डीसी साहब को पहले भी एप्लीकेशन दी हुई है कि जो हमारी किए हुए कार्य जैसे केबल ट्रंच, मेन हॉल, सड़क, वाटर सप्लाई, टंकी व अन्य कार्य किए हैं और करोड़ों रुपए की पेमेंट बकाया है | उसके बावजूद भी हमारे किए कार्य को m3m कंपनी नष्ट कर सबूत मिटाना चाह रही है और हमारा जो साइड पर सामान पड़ा है उसकी चोरी करा रहे हैं हमने पुलिस कंप्लेंट भी की गई है उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई I हमारी आपसे यही हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जब तक हमारी पेमेंट ना हो, हमारा सामान साइड से ना उठाया जाए I और तब तक यह जो सामान चोरी कर रहे हैं इनको रोका जाए और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए I 46 दिन हो गए हैं सेकटर 36-37 हुड्डा रोड पर बैठे हुऐ, उसके बावजूद भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही I हम आप जनाब से हाथ जोड़कर सभी ठेकेदार सप्लायर मजदूर यह प्रार्थना करते हैं कि जिसने भी हमारा समान चोरी किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और आगे चोरी होने से रोका जाए और जब तक हमारी पेमेंट नहीं मिलती हमारे काम की तोड़फोड़ ना करे I हमारी पेमेंट लगभग 20 से 22 करोड़ बनती है उसके वर्क आर्डर , सरटीफाईड बिल व बैंक स्टेटमेंट , 8 फरवरी,2023 को प्रोजेक्ट के साइड इंचार्ज कर्नल यशपाल यादव को दे दिये थे I उन्होंने हमारे को यह कहा आपकी जो पेमेंट डॉक्यूमेंट के हिसाब से बनेगी वह आपके दिलवायी जाएंगी |
m3m कंपनी, एम बी एस कंपनी द्वारा मिलीभगत कर धोखा किया गया है इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी फ्रॉड का केस दर्ज कर काम को रोका जाए जी | जब तक हमारी पेमेंट नहीं होती, हम धरने पर बैठे रहेंगे | वहां पर कोई भी घटना घटती है उसके जिम्मेदार एमबीएस कंपनी के सीएमडी राज सिंह गहलोत गहलोत अन्य पार्टनर , m3m कंपनी के सीएमडी रूप बंसल अन्य पाटनर होंगे | हम सभी ठेकेदार, सप्लायर, मजदूर हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करते हैं इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हमारे को न्याय दिलाया जाए |
आपकी अति कृपा होगी धन्यवाद